Uttarakhand lovers लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Uttarakhand lovers लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

पद्म उत्तराखंडियों का सम्मान









[चित्रों में बायें से श्री के. एस. वाल्दिया , डा. ललित पाण्डे और
श्री शेखर पाठक]

डांगी जी ने जब फोन किया था कि वो पद्म उत्तराखंडियों के सम्मान में “गुड फ्राइडे” के दिन कुछ आयोजन करना चाह रहे हैं और मेरी उपलब्धता के बारे में पूछ रहे हैं तो मैने तुरंत हामी भर दी. 
मुझे पता चला कि हमारे संस्थान में 'गुड फ्राइडे' का अवकाश नहीं है फिर भी ये निश्च्य किया कि येन केन प्रकारेण पहुंच ही जाएंगे ...और 6 अप्रेल 2007 को गुड फ्राइडे के दिन पहुंच ही गये IIC . 

वहां डांगी जी और उनकी प्यारी सी बेटी प्रेरणा से मुलाकात हुई . प्रेरणा ने ही कार्यक्रम के पहले भाग का बहुत ही खूबसूरती से संचालन किया .हांलाकि पूरे कार्यक्रम में केवल उदघोषणा ही अंग्रेजी भाषा में थी बांकी सारा कार्यक्रम हिन्दी ,कुमाउंनी और गढ़वाली में था.

इस बार के पद्म श्री पुरुस्कार से सम्मानित 5 पद्म उत्तराखंडियों में से तीन उस कार्यक्रम में उपस्थित थे .वे थे श्री के.एस.बल्दिया , डा. ललित पाण्डे और श्री शेखर पाठक. वैसे आपको ज्ञात ही होगा कि इस वर्ष पद्मश्री पुरुस्कार प्राप्त लोगों में दो और उत्तराखंडी नाम स्व.श्री देवेन्द्र राहिनवाल और श्री खालिद जहीर के हैं.

कार्यक्रम के प्रारम्भ में श्री पुष्पेश पंत ने मंच पर आसीन तीनों महानुभावों का परिचय करवाया . ये जानकर सुखद आश्चर्य हुआ कि तीनों महानुभावों से श्री पुष्पेश जी का निकट का संबंध रहा है .बोलने की शैली तो पुष्पेश जी की है ही जानदार ( आपने उनको बहुत सारे न्यूज चैनलों में देखा होगा ). वे बोलते है तो एक समां सा बंध जाता है. बिना किसी लाग लपेट के खरा-खरा बोलने वाला यह इंसान कितना ज्ञानी है इस बात का पता आपको तभी ही चलता है जब आप उनके लिखे किसी लेख को पढ़ो. मैने बचपन से उनके “अमर उजाला” के संपादकीय पृष्ठ में छ्पे ना जाने कितने लेख पढ़े हैं .ऎसे व्यक्ति की वाणी में तीनों महानुभावों का परिचय सुनना अपने आप में एक अलग अनुभव था.

इसके पश्चात तीनों महानुभावों ने अपने अपने अनुभव बांटे .ऎसे प्रेरणास्पद अनुभव जिन्होने कम से कम मेरे को तो अभिभूत कर ही दिया और कई नई चीजें सीखने को मिली.मंच पर श्री टॉम ऑल्टर भी आये और उन्होंने भी अपने उदगार व्यक्त किये. इसके पश्चात उत्तराखंड की तीन सांस्कृतिक विभूतियों को सुनने का अवसर मिला .य़े तीन विभूतियां थी जाने माने गीतकार ,कवि श्री गिरीश तिवारी (गिरदा) , गढ़वाली संगीत के स्तंभ श्री नरेन्द्र सिंह नेगी और कुमाउंनी संगीत के जाने माने गायक श्री हीरा सिंह राणा . तीनों ने अपनी अपनी रचनाओं से लोगों का दिल जीत लिया . आप उनके वीडियो यहां देख सकते हैं..

आई.आई.सी. के उस हॉल में कई सारी विभूतियां थी. मैं उन लोगों से मिला तो नही पर लोगों के भाषणों से ज्ञात हुआ कि वहां ऊपर चर्चित व्यक्तियों की अतिरिक्त श्री राम गुहा ,श्री राजेन्द्र धस्माना, प्रतिभा नैथाणी,श्री के.एन.भट्ट ,परिमार्जन नेगी (शतरंज चैम्पियन), पारुल गोस्वामी (लॉन टेनिस स्टार) आदि थे.

वहां कुमाउनी-गढ़वाली ग्रुप से श्री अमित तिवारी थे और अपने कैमरे के साथ मौजूद थे श्री भूपेन कुंवर. ऊपर दी गयी फोटो उन्ही के सौजन्य से है. आप कुछ और फोटो यहां देख सकते हैं.

A poem of Sumitra Nandan Pant

Today morning when I was searching for a book in my Almirah (now-a-days the word 'search' seems to have acquired a different meaning. When you think of search the mind feels you must be searching in a search engine like google or yahoo...but that was not the case with me I was searching in my Almirah only) I came across one old book of Pandit Sumitra Nandan Pant. 

I remember I bought that book around 17-18 years ago when I used to be a BIG fan of Sumira Nandan Pant. I like nearly all the poems of him but today I am giving one poem from the same collection which brings the beauty of a Village .

ग्राम श्री

फैली खेतों में दूर तलक
मख़मल की कोमल हरियाली,
लिपटीं जिस से रवि की किरणें
चाँदी की-सी उजली जाली !

रोमाँचित-सी लगती वसुधा
आयी जौ-गेहूँ में बाली
अरहर सनई की सोने की
किंकिणियाँ हैं शोभाशाली
उड़ती भीनी तैलाक्त गन्ध
फूली सरसों पीली-पीली,
लो, हरित धरा से झाँक रही
नीलम की कलि, तीसी नीली,
रँग-रँग के फूलों में रिलमिल
हँस रही संखिया मटर खड़ी,
मख़मली पेटियों-सी लटकी
छीमियाँ, छिपाये बीज लड़ी !

अब रजत-स्वर्ण मंजरियों से
लद गयी आम्र-तरु की डाली,
झर रहे ढाँक, पीपल के दल,
हो उठी कोकिला मतवाली !
महके कटहल, मुकुलित जामुन,
जंगल में झरबेरी झूली,
फूले आड़ू, नीबू, दाड़िम,
आलू, गोभी, बैगन, मूली !

पीले मीठे अमरूदों में
अब लाल-लाल चित्तियाँ पड़ीं
पक गये सुनहले मधुर बेर,
अँवली से तरु की डाल जड़ीं !
लहलह पालक,महमह धनिया,
लौकी औ' सेम फली,फैलीं !
मख़मली टमाटर हुए लाल,
मिरचों की बड़ी हरी थैली !
गंजी को मार गया पाला,
अरहर के फूलों को झुलसा,
हाँका करती दिन-भर बन्दर
अब मालिन की लड़की तुलसा !
बालाएँ गजरा काट-काट,
कुछ कह गुपचुप हँसतीं किन-किन
चाँदी की-सी घण्टियाँ तरल
बजती रहती रह-रह खिन-खिन!

बगिया के छोटे पेड़ों पर
सुन्दर लगते छोटे छाजन,
सुन्दर गेहूँ, की बालों पर
मोती के दानों से हिमकन !
प्रात: ओझल हो जाता जग,
भू पर आता ज्यों उतर गगन,
सुन्दर लगते फिर कुहरे से
उठते-से खेत, बाग़, गॄह वन !

लटके तरुओं पर विहग नीड़
वनचर लड़कों को हुए ज्ञात,
रेखा-छवि विरल टहनियों की
ठूँठे तरुओं के नग्न गात !
आँगन में दौड़ रहे पत्ते,
धूमती भँवर-सी शिशिर-वात,
बदली छँटने पर लगती प्रिय
ऋतुमती धरित्री सद्य-स्नात !


हँसमुख हरियाली हिम-आतप
सुख से अलसाए-से सोये,
भीगी अँधियाली में निशि की
तारक स्वप्नों में-से-खोये,-
मरकत डिब्बे-सा खुला ग्राम-
जिस पर नीलम नभ-आच्छादन-
निरुपम हिमान्त में स्निग्ध-शान्त
निज शोभा से हरता न-मनज !

उमेश डोभाल की कुछ कविताऎं

उमेश डोभाल की कुछ कविताऎं जो नैनीताल समाचार के अंक से साभार ली गयी हैं

“अब मैं मार दिया जाऊंगा उन्ही के नाम पर जिनके लिये संसार देखा है मैने”

“ वह हवा जो हिमालय से आती है
भली लगती है
मुझे अब भी खींचते हैं
घिंघोंरू का डंडा और गुल्ली
हल बैल बन जाने का खेल
मैं उनका हिस्सा बनना चाहता हूं
इसलिये युद्ध में हूं “

“असमय बूढ़ी हो गयी है माँ
बाँज की शाखाओं से खुरदुरे हाथ
कितने स्नेहिल
बेटी बेटों और नाती नातिनों के लिये
उनके लिये
कितना जवान है
माँ का मन
खिले बुराँस की तरह झरते पराग की तरह
आकाश सी तनी
और दूब सी फैली
हर जगह उपस्थिति माँ की
अपनों पर किसी खतरे की आशंका से
कुल्हाड़ी की चोट खा रहे पेड़ सी
परिवार के कीली पर
पृथ्वी सी घूमती माँ ” !!

Let's Know About Uttarakhand Tourism